ताखा: ताखा के सोरो कंपोजिट विद्यालय में अश्लील हरकतों के आरोप में रसोइया को हटाया गया, शिक्षामित्र को जारी किया नोटिस
Takha, Etawah | Sep 10, 2026 ताखा सोरों के कंपोजिट विद्यालय में अश्लील हरकतों के आरोपों के बाद शिक्षा विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। बीईओ अनुपम शुक्ला की जांच के बाद रसोइये को स्कूल से हटा दिया गया, जबकि शिक्षामित्र को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।बीते दिवस ग्रामीणों ने स्कूल में तालाबंदी कर विरोध जताया था।