जहानाबाद: जहानाबाद में आयुष्मान भारत योजना को मिली गति, निजी अस्पतालों के सूचीबद्धीकरण पर ज़ोर
जहानाबाद में डीएम अलंकृता पाण्डेय की अध्यक्षता में आयुष्मान भारत योजना की बैठक हुई। जिला प्रशासन द्वारा रात्रि लगभग 8 बजे विज्ञप्ति जारी कर बताया गया कि योजना के तहत निजी अस्पतालों के सूचीबद्धीकरण पर चर्चा की गई। सिविल सर्जन को प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों ने आमजनों तक योजना का लाभ पहुंचाने और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर दिया