छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक महिला के लापता होने का मामला सामने आया, जिसमें अब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मोपका की शिवम वाटिका कॉलोनी से 2 अक्टूबर को अपने बच्चे को ट्यूशन छोड़ने निकली 32 वर्षीय महिला अचानक लापता हो गई थी।
महिला के घर वापस नहीं लौटने और मोबाइल बंद मिलने के बाद परिजनों ने सरकंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अपहरण और गुमशुदगी से जुड़े मामले की जांच शुरू की। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, पुलिस ने महिला को अमृतसर में ढूंढ निकाला है और उसे सुरक्षित बिलासपुर वापस लाया जा रहा है।
#chhattisgarhupdate24 #chhattisgarh #bilaspur #viral #amritsar
Korba, Korba | Oct 10, 2026