यूट्यूबर ध्रुव राठी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध प्रदर्शन में शामिल होने भारत आए थे। उन्हें सेक्टर 56 स्थित उनके घर से हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने प्रदर्शन में शामिल न होने की पुलिस की चेतावनी को नहीं माना, जबकि इस प्रदर्शन के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। इधर ध्रुव राठी की गिरफ्तारी के बाद जर्मनी में बैठी उनकी पत्नी जूली ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी पोस्ट करके दिल्ली पुलिस से अपील की कि उनके पति की रिलीज किया जाए।
जूली ने सोशल मीडिया स्टोरी पर लिखा, गाइज, मेरे पति लापता हैं और उनका फोन बंद हैं। उनके सारे दोस्तों का फोन भी स्विच ऑफ है। दिल्ली पुलिस से निवेदन है कि मेरे पति को कस्टडी से छोड़ दें। जूली ने पोस्ट में हाथ जोड़ने वाला इमोजी बनाया। उसके बाद नीचे लिखा, विनम्र निवेदन। जूली ने उसके आगे एक आंसू बहने वाला इमोजी बनाया।
#DhruvRathee
Korba, Korba | Oct 11, 2026