कहरा: कचहरी ढाला स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस
Kahara, Saharsa | Jun 11, 2025 सहरसा जिला कांग्रेस कार्यालय में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस घोषणा पत्र समिति अध्यक्ष अमिताभ दूबे की उपस्थिति में समीक्षा बैठक हुई। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर कांग्रेस "माय बहिन मान योजना" के तहत महिलाओं को ₹2500, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, और वरिष्ठ नागरिकों को ₹1500 मासिक पेंशन देगी। किसानों के लिए शोषण मुक्त नीति लागू होगी।