Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
जनसमस्या
चुनाव
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Iyc
Bollywood
Patna
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Ahmedabad
Pmmodi
Rahulgandhi
No video available

आजादी के इतने दिनों तक डोम जाती की क्या है स्थिति ,विधायक जी को नही जानते हैं विधानसभा की जनता,बिहार विधानसभा चुनाव को

Kahara, Saharsa | Jun 11, 2025

MORE NEWS

सातवीं भागलपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता में एरिक रयडन की एकल बढ़त, रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां.....see more

सातवीं भागलपुर जिला शतरंज प्रतियोगिता में एरिक रयडन की एकल बढ़त, रोमांचक मुकाबलों ने बांधा समां.....see more

Kahara, Saharsa | Jun 13, 2026

नवगछिया पुलिस ने जमीन विवाद में हुई हत्याकांड का किया सफल उद्भेदन, शूटर एवं लाइनर सहित तीन अपराधी गिरफ्तार #crime

नवगछिया पुलिस ने जमीन विवाद में हुई हत्याकांड का किया सफल उद्भेदन, शूटर एवं लाइनर सहित तीन अपराधी गिरफ्तार #crime

Kahara, Saharsa | Jun 12, 2026

◆◆ *मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त ब्रीफिंग*

छपरा, 12 जून 2026:

◆ केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही के पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन दिनांक 14 जून एवं 17 जून 2026 को सारण जिले में किया जाएगा। ◆ परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक आयोजित होगी।
◆ सारण जिले में परीक्षा के लिए कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा दिवस पर कुल 10,334 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे।
◆परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी संचालन को लेकर आज जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री विनीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से सभी केंद्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई।
◆ब्रीफिंग में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व उपस्थित रहने, अभ्यर्थियों की सघन एवं व्यवस्थित तलाशी (फ्रिस्किंग) सुनिश्चित करने तथा केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा निर्गत सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराने का निर्देश दिया।
◆ परीक्षा के स्वच्छ एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त जोनल दंडाधिकारी, जोनल पुलिस पदाधिकारी तथा उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वॉड) दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी जोनल एवं उड़नदस्ता पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का सतत भ्रमण करते हुए परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
◆ प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी केंद्रों पर जैमर एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पी.ए. सिस्टम) की भी व्यवस्था रहेगी।
◆परीक्षा की निगरानी हेतु जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06152-242444 है। नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। नियंत्रण कक्ष प्रभारी को सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा परीक्षा से संबंधित गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है।
◆ जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को केंद्रीय चयन पर्षद के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को पूर्णतः कदाचारमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया।
◆ब्रीफिंग बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी उड़नदस्ता दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी तथा केंद्राधीक्षक उपस्थित थे।
#RecruitmentExam 
#excisepolice
#jointbriefing 
#DM
#SSP
#saran 
#chapra 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

◆◆ *मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने किया संयुक्त ब्रीफिंग* छपरा, 12 जून 2026: ◆ केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) द्वारा मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में मद्य निषेध सिपाही के पदों पर नियुक्ति हेतु लिखित प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन दिनांक 14 जून एवं 17 जून 2026 को सारण जिले में किया जाएगा। ◆ परीक्षा दोनों दिनों में दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली की परीक्षा पूर्वाह्न 10:00 बजे से अपराह्न 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा अपराह्न 03:00 बजे से अपराह्न 05:00 बजे तक आयोजित होगी। ◆ सारण जिले में परीक्षा के लिए कुल 20 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक परीक्षा दिवस पर कुल 10,334 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। ◆परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण, कदाचारमुक्त एवं पारदर्शी संचालन को लेकर आज जिलाधिकारी सारण श्री वैभव श्रीवास्तव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक सारण श्री विनीत कुमार द्वारा संयुक्त रूप से सभी केंद्राधीक्षकों, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की ब्रीफिंग की गई। ◆ब्रीफिंग में जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर समय से पूर्व उपस्थित रहने, अभ्यर्थियों की सघन एवं व्यवस्थित तलाशी (फ्रिस्किंग) सुनिश्चित करने तथा केंद्रीय चयन पर्षद द्वारा निर्गत सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन कराने का निर्देश दिया। ◆ परीक्षा के स्वच्छ एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। इसके अतिरिक्त जोनल दंडाधिकारी, जोनल पुलिस पदाधिकारी तथा उड़नदस्ता (फ्लाइंग स्क्वॉड) दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी जोनल एवं उड़नदस्ता पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का सतत भ्रमण करते हुए परीक्षा की निष्पक्षता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ◆ प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी एवं अभ्यर्थियों की बायोमेट्रिक उपस्थिति की व्यवस्था की गई है। साथ ही सभी केंद्रों पर जैमर एवं पब्लिक एड्रेस सिस्टम (पी.ए. सिस्टम) की भी व्यवस्था रहेगी। ◆परीक्षा की निगरानी हेतु जिला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 06152-242444 है। नियंत्रण कक्ष में दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। नियंत्रण कक्ष प्रभारी को सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा परीक्षा से संबंधित गतिविधियों की प्रभावी मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। ◆ जिलाधिकारी ने सभी प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों को केंद्रीय चयन पर्षद के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करते हुए परीक्षा को पूर्णतः कदाचारमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण में संपन्न कराने का निर्देश दिया। ◆ब्रीफिंग बैठक में अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, सभी उड़नदस्ता दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, स्टैटिक दंडाधिकारी तथा केंद्राधीक्षक उपस्थित थे। #RecruitmentExam #excisepolice #jointbriefing #DM #SSP #saran #chapra Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 12, 2026

◆◆ *"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" , आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई*

◆◆ *जिलाधिकारी ने आज 72 लोगों की समस्या को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया निदेश*

 सारण, 12 जून 2026

     ◆ सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है।
  ◆ आज जनता दरबार में उपस्थित सभी 72 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी ने सुना तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित थे।
● दिघवारा के एक आवेदक ने बताया कि उनके घर के 2 कमरों में स्थानीय द्वारा अवैध रूप से ताला लगा दिया गया है. जिलाधिकारी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को जाँच कर कार्रवाई का निदेश दिया.
● मशरक के एक आवेदक ने अगलगी की घटना से संबंधित आपदा अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत की. जिलाधिकारी ने सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को मामले की जाँच कर अविलम्ब मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा तथा भुगतान में विलंब होने को लेकर CO से स्पष्टीकरण पूछने को कहा.
● सदर प्रखंड के एक आवेदक ने बताया कि करिंगा में उनके खरीदगी की जमीन, जिसका म्यूटेशन भी कराया हुआ है, पर चहारदीवारी निर्माण में स्थानीय लोगों द्वारा बाधा उत्पन्न की जा रही है. जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को मामले की सुनवाई कर निराकरण करने को कहा.
● अमनौर के एक आवेदक ने बताया कि एक वार्ड में नल जल योजना बाधित है. जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता PHED को अविलंब कार्रवाई का निदेश दिया.
● मशरक के एक आवेदक बताया कि उनके घर के बहुत निकट से बिजली का तार गुजर रहा है जिससे खतरे की आंशका बनी रहती है. जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत को अविलंब कार्रवाई का निदेश दिया.
◆  अन्य आवेदनों के संदर्भ में भी समस्या के निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया।
#JantaDarbar 
#DM 
#saran 
#chapra 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

◆◆ *"सबका सम्मान, जीवन आसान" प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" , आमलोगों की समस्या के निराकरण हेतु कार्रवाई* ◆◆ *जिलाधिकारी ने आज 72 लोगों की समस्या को सुना, कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को दिया निदेश* सारण, 12 जून 2026 ◆ सप्ताह के प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को जिलाधिकारी आमलोगों से मुलाकात कर उनकी समस्या को सुन रहे हैं। "जनता के दरबार में जिलाधिकारी" कार्यक्रम प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित किया जा रहा है। ◆ आज जनता दरबार में उपस्थित सभी 72 लोगों की समस्या को जिलाधिकारी ने सुना तथा कार्रवाई को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया। जनता दरबार में अधिकांश मामले राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से संबंधित थे। ● दिघवारा के एक आवेदक ने बताया कि उनके घर के 2 कमरों में स्थानीय द्वारा अवैध रूप से ताला लगा दिया गया है. जिलाधिकारी अंचलाधिकारी एवं थाना प्रभारी को जाँच कर कार्रवाई का निदेश दिया. ● मशरक के एक आवेदक ने अगलगी की घटना से संबंधित आपदा अनुग्रह अनुदान की राशि का भुगतान नहीं होने की शिकायत की. जिलाधिकारी ने सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को मामले की जाँच कर अविलम्ब मुआवजे का भुगतान सुनिश्चित कराने को कहा तथा भुगतान में विलंब होने को लेकर CO से स्पष्टीकरण पूछने को कहा. ● सदर प्रखंड के एक आवेदक ने बताया कि करिंगा में उनके खरीदगी की जमीन, जिसका म्यूटेशन भी कराया हुआ है, पर चहारदीवारी निर्माण में स्थानीय लोगों द्वारा बाधा उत्पन्न की जा रही है. जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को मामले की सुनवाई कर निराकरण करने को कहा. ● अमनौर के एक आवेदक ने बताया कि एक वार्ड में नल जल योजना बाधित है. जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता PHED को अविलंब कार्रवाई का निदेश दिया. ● मशरक के एक आवेदक बताया कि उनके घर के बहुत निकट से बिजली का तार गुजर रहा है जिससे खतरे की आंशका बनी रहती है. जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता विद्युत को अविलंब कार्रवाई का निदेश दिया. ◆ अन्य आवेदनों के संदर्भ में भी समस्या के निराकरण के लिये कार्रवाई का निदेश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। #JantaDarbar #DM #saran #chapra Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 12, 2026

जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 16 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया 
-------------------------------
    बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहेंः जिला पदाधिकारी 
-------------------------------
       सारण, छपरा 
   12 जून, 2026
-------------------------------
जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के द्वारा आज कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 16 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 07 मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 09 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। 

        जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण  अधिकार अधिनियम, 2015  का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें।
#LokShikayat 
#SecondAppeal 
#DM
#saran 
#chapra 
Information & Public Relations Department, Government of Bihar

जिला पदाधिकारी के द्वारा लोक शिकायत के 16 मामलों की सुनवाई करते हुए समाधान किया गया ------------------------------- बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम- 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता; सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहेंः जिला पदाधिकारी ------------------------------- सारण, छपरा 12 जून, 2026 ------------------------------- जिलाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव के द्वारा आज कार्यालय कक्ष में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 के तहत द्वितीय अपील में शिकायतों की सुनवाई की गई और शिकायत का निवारण किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा आज लोक शिकायत के कुल 16 मामलों की सुनवाई की गई जिसमें 07 मामले में अंतिम रूप से आदेश पारित किया गया तथा शेष 09 मामले में पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अगली तिथि पर लोक प्राधिकार को उपस्थित होने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि लोक शिकायतों का ससमय तथा गुणवत्तापूर्ण निवारण अत्यावश्यक है। लोक प्राधिकारों को तत्परता प्रदर्शित करनी होगी। उन्होंने कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। सभी पदाधिकारी इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहें। #LokShikayat #SecondAppeal #DM #saran #chapra Information & Public Relations Department, Government of Bihar

Saharsa, Bihar | Jun 12, 2026