कहरा: वनगांव थाना क्षेत्र के मुरली बसंतपुर में मारपीट से जख्मी व्यक्ति को विरोधी पक्ष ने दी अस्पताल खाली करने की धमकी
Kahara, Saharsa | Jun 11, 2025 घटना वनगांव थाना के मुरली बसंतपुर गांव का है जहां बच्चों के विवाद को लेकर गांव के ही अबधेश मेहता अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लाठी,रड एवं पिस्टल के बट से मारकर मुरारी मेहता को जख़्मी कर दिया। परिजनों ने सदर अस्पताल में भर्ती करवाया जहां चिकित्सकों द्वारा इलाज किया जा रहा है। अब विरोधी पक्ष द्वारा मुझे अस्पताल खाली करने का धमकी दिया जा रहा है।