चौसा: ग्वालपाड़ा: पुलिस ने अपहृत युवती को सकुशल बरामद किया, आगे की कार्रवाई जारी
मधेपुरा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। बुधवार को ग्वालपाड़ा थाना कांड संख्या 169/26 में अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया गया है। अपह्वत युवती के परिजन द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर यह मामला BNS की धारा 137(2), 96 और 3(5) के तहत दर्ज था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत को सुरक्षित ढूंढ निकाला। फिलहाल आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।