माडा: मादक पदार्थ तस्करी की सूचना पर माडा पुलिस ने लगाया सघन चेकिंग अभियान
जिले के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अनुविभागीय अधिकारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी माडा ने थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान लगाकर हर आने जाने वाले चार पहिया व बड़ी वाहनों को चेक किया थाना प्रभारी माडा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चेकिंग अभियान वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर की जा रही है