माडा: बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ाई, माड़ा क्षेत्र में गेहूं, मसूर और चना की 50 प्रतिशत कटाई बाकी
जिले का माड़ा क्षेत्र गेहूं, मसूर और चना के उत्पादन के लिए जाना जाता है। दो दिनों से मौसम में हो रहे बदलाव से गर्मी से भले ही थोड़ी राहत लोगों को मिली हो लेकिन अचानक बूंदाबांदी होने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंचने लगी है। बीते दिनों हल्की बूंदाबांदी जरूर हुई लेकिन फसलों को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है।