माडा: माडा थाना क्षेत्र के जंगलों में तेंदुआ दिखा, वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा
जिले के माडा थाना क्षेत्र का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो में माडा थाना क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया है इसके बाद वन विभाग अमले ने ग्राम वासियों से सतर्क रहने की अपील की है। मिली जानकारी के अनुसार माडा थाना क्षेत्र में राहगीरों द्वारा एक तेंदुआ देखा गया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।