मानिकपुर: थाना सरधुवा के अर्की गांव में युवक का अधजला शव मिलने से सनसनी, ग्रामीणों ने हत्या के आरोप में लगाया जाम
चित्रकूट। सरधुआ थाना क्षेत्र के अर्की गांव में शुक्रवार दोपहर 2 बजे शिवनरेश (25) का अधजला शव घर से 500 मीटर दूर मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए सरधुआ-भद्देदू मार्ग पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जल्द कार्रवाई और निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।