गुना नगर: उत्कृष्ट विद्यालय में विधायक पन्नालाल शाक्य की बॉक्सर्स को नसीहत, बोले- ब्रूस ली नहीं, जामवंत-बाली बनो
गुना के उत्कृष्ट विद्यालय परिसर में 69वीं राष्ट्रीय बॉक्सिंग अंडर-14 बालक वर्ग प्रतियोगिता का भव्य समापन हुआ। मणिपुर टीम ने टीम चैंपियनशिप जीती। 44–46 किलो में मणिपुर के ओइनाम ‘बेस्ट बॉक्सर’ बने, इरोम विश्वास को रजत मिला। समापन पर मुख्य अतिथि पन्नालाल शाक्य ने खिलाड़ियों को भारतीय योद्धाओं से प्रेरणा लेने और शिक्षा को दान मानने का संदेश दिया।