गुना नगर: चाइनीस मांझा बना जान का खतरा, बजरंगगढ़ रेलवे ओवरब्रिज पर बाइक सवार की गर्दन कटी, प्रशासन बेखबर
गुना कोतवाली थाना के बजरंगगढ़ रेलवे ओवर ब्रिज पर खतरनाक चाइनीस मांझा से चलती बाइक पर बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के कुंदा गांव निवासी जेमा बंजारा की गर्दन कट गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाए जहां से उसे सीधा ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया है। घायल के भाई भूरेलाल बंजारा ने कहा, भाभी भैया हम गुना आ रहे थे। चाइनीस मांझा गर्दन में उलझअंदर तक गर्दन कट गई।