गुना नगर: जगनपुर चक पीएम आवास कॉलोनी में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, नाम-पते सामने आए
गुना के जगनपुर चक स्थित पीएम आवास परिसर में 21 दिसंबर की रात हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर केंट थाना पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर परमानंद किरार और रोहित किरार को पकड़ा। पूछताछ में पुरानी रंजिश में वारदात स्वीकार की गई। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।