जमुई: शिक्षा विभाग ने करमा टांड के प्रधानाध्यापक को ई शिक्षाकोष एप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने में मदद करने पर निलंबित किया
Jamui, Jamui | Jan 13, 2025 जिले के करमा टांड विद्यालय के प्रभारी ई शिक्षाकोष एप पर फर्जी उपस्थिति दर्ज करने के मामले में विभाग ने सोमवार की शाम 5 बजे बड़ी कार्रवाई की है। उपस्थिति दर्ज करने में सहयोग करने के मामले में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव दास को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वहीं आरोपी शिक्षकों के निलंबन के लिए भी नियोजन इकाई को लिखा गया है।