जमुई: खैरा मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को मारी टक्कर
Jamui, Jamui | Jan 13, 2025 खैरा मोड़ के पास सोमवार की दोपहर 12 बजे के करीब एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रही एक महिला को टक्कर मार दिया,जिसमें महिला घायल हो गई। घायल को स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल महिला की पहचान खैरा प्रखंड क्षेत्र के खलारी गांव निवासी रामदेव राय की पत्नी सिया देवी के रूप में की गई है।