जमुई: बिजुआही गांव के पास उत्पाद विभाग ने 40 लीटर शराब के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार, दो बाइक भी जब्त
Jamui, Jamui | Jan 13, 2025 शराब के विरुद्ध उत्पाद थाना प्रभारी अश्विनी कुमार के नेतृत्व में एएसआई राकेश कुमार सिंह द्वारा की जा रही छापेमारी के दौरान सोमवार की शाम करीब 4:30 बजे बिजुआही गांव के पास से तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही तीनों के पास से कुल 40 लीटर चुलाई शराब और दो बाइक जब्त किया गया है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के बीच दहशत फ़ैली हुई है।