जमुई: सोहजाना के पास बाइक की टक्कर से वृद्ध महिला घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Jan 13, 2025 जमुई जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहजाना गांव के पास सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे सड़क क्रॉस करने के दौरान तेज रफ्तार बाइक असंतुलित होकर स्व: बासुदेव साव की 79 वर्षीय पत्नी अमोला देवी को टक्कर मार दी। जिससे अमोला देवी बुरी तरह घायल हो गई।दुर्घटना के बाद परिजन द्वारा घायल अमोला देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।