बथनाहा: महिला हेल्प डेस्क पर महिलाओं की शिकायतों को मिल रहा त्वरित न्याय, सहियारा थाना में गंभीरता से सुनी जा रहीं फरियाद
सहियारा पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार सहियारा थाना परिसर में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की समस्याओं का गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जा रहा है।