बिश्रामपुर: सोरडीहा जनता उच्च विद्यालय गेट के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल
विश्रामपुर मुख्य पथ पर सोरडीहा जनता उच्च विद्यालय गेट के पास गुरुवार की शाम चार बजे आपस मे दो मोटरसाइकिल की आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गयी। जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगो ने तत्काल दोनों घायलों की मदद करते हुये विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया।