गुमला: महिला ने बैंककर्मियों पर बैंक खाते से ₹1.25 लाख की निकासी और धमकी देने का आरोप लगाया
Gumla, Gumla | Oct 2, 2026 गुमला थाना क्षेत्र के कोईनारा अंबाटोली गांव निवासी लीलावती देवी ने बैंक ऑफ इंडिया की गुमला मुख्य शाखा के कर्मियों पर बिना सहमति उनके बैंक खाते से 1.25 लाख रुपये निकासी करने और शिकायत करने पर जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला ने गुमला थाना में आवेदन देकर मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में लीलावती देवी ने बताया कि वह पढ़ी-लिखी नहीं