बिशुनपुरा: धान रोपाई के दौरान महिला को जहरीले जीव ने काटा, गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज के बाद हालत में सुधार
गढ़वा जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरी गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खेत में धान की रोपाई कर रही मंजू कुमारी नाम की महिला को किसी अज्ञात विषैले जीव ने काट लिया। काटने के कुछ ही देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में अचेत होती महिला को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे।