तोकापाल: डॉक्टर खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार हेतु आवेदन आमंत्रित, 31 जुलाई तक उप संचालक कृषि कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे
कृषि विभाग द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए “डॉ. खूबचंद बघेल, कृषक रत्न पुरस्कार” हेतु जिले के पात्र कृषकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। 3 जुलाई 2026 के अनुसार इच्छुक कृषक निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।आवेदन पत्र जिला बस्तर के उप संचालक कृषि कार्यालय, जगदलपुर तथा संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से निःशुल्क प्राप्त करें।