बांका: केहनीचक गांव का युवक चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Banka, Banka | Jun 16, 2025 केहनीचक गांव के युवक को चोरी की बाइक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक का नाम करूणा निधान सिंह है। सोमवार की दोपहर बाद करीब 3:00 बजे थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार करुणा निधान सिंह के पास से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई है। जिस पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में से बांका जेल भेज दिया है।