बांका: परमानंदपुर गांव: घरेलू विवाद में पति ने पत्नी से मारपीट कर घर से निकाला, थाने में शिकायत
Banka, Banka | Jun 16, 2025 परमानंदपुर गांव में घरेलू विवाद में महिला कविता कुमारी को उसके ही पति मौसम आनंद ने गाली गलौज और मारपीट करते हुए घर से बाहर कर दिया। घटना के बाद पीड़िता कविता कुमारी सोमवार की दोपहर बाद करीब 1:30 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पति पर कार्रवाई करने की मांग की। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत को सुनकर उसे महिला थाना भेज दिया।