बिंदकी: अलीपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने से महिला की हुई मौत, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और शुरू की जांच
फतेहपुर जनपद के थाना कल्याणपुर क्षेत्र के अलीपुर गांव में महिला माया देवी उम्र 32 वर्ष पत्नी मलखान ने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी से मेडिकल कॉलेज फतेहपुर रेफर किया गया। शनिवार की रात को महिला की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शनिवार तथा रविवार की मध्यरात्रि करीब 12 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।