पटना ग्रामीण: पटना पुलिस ने गुरुवार को 70 अपराधियों को किया गिरफ्तार, SSP अवकाश कुमार ने दी जानकारी
पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने शुक्रवार की शाम करीब 7:00 बजे इस बात की जानकारी दी है कि गुरुवार को कुल 70 अपराधियों को पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसमें हत्या और लूट समेत कई कांडों के अपराधी शामिल है। वहीं किन कांडों में कितनी गिरफ्तारियां हुई है इस बात की भी जानकारी पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने दी है।