पटना ग्रामीण: अहमदाबाद विमान हादसे पर बिहार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने पटना में जताया दुख
बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने शुक्रवार की दोपहर एक बजे पटना स्थित जेडीयू कार्यालय में कहा कि "प्रधानमंत्री देश के किसी भी हिस्से में कोई घटना होने पर अवश्य जाते हैं। गुजरात में यह दुर्घटना हुई है और इतनी बड़ी घटना है कि देश के बड़े-बड़े नेता और हमारे मंत्री कल ही वहां पहुंच गए। गृह मंत्री अमित शाह कल पहुंचे और प्रधानमंत्री आज गए हैं।