पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री आवास पर दो बड़े नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार से मुलाकात की, हुई लंबी बातचीत
एक अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर शुक्रवार की सुबह करीब 11:00 बजे जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी पहुंचे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से दोनों नेताओं ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री आवास पर काफी देर तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ दोनों नेताओं की बातचीत हुई।