पटना ग्रामीण: जदयू कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम, मंत्री मदन सहनी ने सुनी लोगों की समस्याएं
जदयू कार्यालय में शुक्रवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बिहार सरकार के मंत्री मदन सहनी शामिल हुए। मौके पर भारी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्या लेकर जदयू कार्यालय पहुंचे थे। वहीं मंत्री मदन सहनी ने एक-एक कर सभी लोगों की समस्याओं को सुना और उसके त्वरित समाधान का संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी दिया।