पटना ग्रामीण: जीरो माइल और जगनपुरा में जाम की समस्या के बाद मेट्रो कंस्ट्रक्शन के पास एक लेन चालू की गई
मसौढ़ी मोड़ के पास मेट्रो कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है। इसे लेकर दो लेन को लगभग बंद कर दिया गया था। जिससे जीरो माइल और जगनपुरा में जाम की भीषण समस्या उत्पन्न हो गई। जाम की समस्या से निपटने के लिए बाद में एक लेन को चालू किया गया। शुक्रवार दोपहर 2:56 बजे मामले की जानकारी पुलिस उपाधीक्षक 2 अनिल कुमार ने दी है।