पटना ग्रामीण: पूर्व प्रखंड प्रमुख सुनील राय के भतीजे के हत्या के आरोपी ने किया सरेंडर, पटना में एसएसपी अवकाश कुमार ने दी जानकारी
शुक्रवार की सुबह दानापुर में पूर्व प्रखंड प्रमुख सुनील राय के भतीजे की हत्या कर दी गई थी। वहीं मामले के आरोपी ने सरेंडर भी कर दिया है। शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे पटना एसएसपी अवकाश कुमार ने मामले की जानकारी दी है। मौके पर उन्होंने इस बात की भी जानकारी दी है की हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और हथियार की बरामदगी के लिए प्रयास किया जा रहा है।