कैलाश नगर बूथ पर मतदान जारी जिला कलेक्टर और एसपी ने मौके पर पहुंचकर परखी सुरक्षा व्यवस्था
हिंडौन के कैलाश नगर मतदान केंद्र पर लोकतंत्र का महापर्व उत्साह और शांति के साथ जारी है पोलिंग बूथ पर सुबह से ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए मतदाताओं की कतारें देखने को मिल रही हैं।मतदान व्यवस्थाओं और सुरक्षा का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से कैलाश नगर बूथ का सघन निरीक्षण किया दोनों शीर्ष अधिकारियों ने पोलिंग बूथ के अंदर मतदान प्रक्रिया सुरक्षा इंतजामों और मतदान दल की कार्यप्रणाली का बारीकी से मुआयना किया।इस दौरान अधिकारियों ने मौके पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता बरतने और मतदाताओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुचारू रखने के निर्देश दिए संवेदनशील इलाकों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।