शिवपुरी नगर: करसेना: ससुराल में रह रहा युवक लापता, पिता ने ससुरालियों पर आरोप लगाए, एसपी से शिकायत की
ग्वालियर जिले के गिरवाई के रहने वाले बुर्जुग विजय सिंह ने आज शिवपुरी एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया की उसका बेटा जीतू अपनी ससुराल करसेना रहता था। जहां से वह बीते दिनों से लापता है। जिसकी तलाश उन्होंने अपने रिश्तेदारों सहित सभी जगह की पर बेटे का सुराग नहीं लगा। वही उन्हें शक है की उनके बेटे को सुसराल वालों ने लापता कराया है।