शिवपुरी नगर: नवाब साहब रोड़ निवासी युवक को लिफ्ट मांगना पड़ा भारी, बाइक सवार ने पचावली के पास पैसे और मोबाइल छीने
नवाब साहब रोड़ के रहने वाले ऋषि सेन पुत्र शिवचरण सेन ने जानकारी देते हुए बताया की कल शुक्रवार को वह अपनी बहन को बदरवास छोड़कर लौट रहा था। तभी उसने कुल्हाड़ी गांव के पास एक बाइक सवार से लिफ्ट मांगी जिसने पचावली के पास रास्ते में उसके साथ मारपीट करते हुए उसके पैसे और मोबाइल छीन लिए। जिसकी शिकायत उसने थाने पर दर्ज कराई पर सुनवाई नही हुई।