शिवपुरी नगर: काली पहाड़ी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो लोगों ने पति-पत्नी के साथ की मारपीट, घायल का जिला अस्पताल में उपचार जारी
शिवपुरी जिले के नरवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाली काली पहाड़ी में रहने वाले भूरा बघेल ने बताया कि कल जमीनी विवाद के चलते परिवार के मातादीन बघेल और अरुण बघेल ने लाठी डंडों से मेरी और पत्नी बबीता बघेल की मारपीट कर दी. इसके बाद युवक की गंभीर हालत होने के चलते शिवपुरी जिला अस्पताल रैफर कर दिया। जहां उसका आज शनिवार की दोपहर 12 बजे गंभीर हालत में उपचार जारी है।