शिवपुरी नगर: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शिवपुरी शहर में निकाली गई जागरूकता रैली
शिवपुरी शहर में आज 31 मई को विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया और जनजागरूकता रैली का आयोजन हुआ। इस रैली का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं बच्चों को तम्बाकू एवं निकोटिनयुक्त उत्पादों से होने वाले दुष्परिणामों से अवगत कराना तथा तम्बाकू सेवन से बचाव के लिए जनजागरूकता फैलाना है। यह रैली सामाजिक न्याय विभाग द्वारा विभिन्न संस्थाओं के साथ समन्वय से आयोजित की गई।