शिवपुरी नगर: भौराना तिराहा पर एक तेज रफ़्तार बाइक की टक्कर से घायल हुए दूसरी बाइक पर सवार दो भाई, अस्पताल में कराया गया भर्ती
जानकारी के अनुसार लव कुश खटीक निवासी बैराड़ ने बताया कि वह अपने भाई शिवा खटीक के साथ चाचा को खाना देने गेलोनी गांव जा रहा था इसी दौरान भैरोना तिराहा पर तेज रफ़्तार अज्ञात बाइक सवार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. बाइक पर सवार दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों का आज शनिवार की दोपहर 1 बजे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में उपचार जारी हैं.