शिवपुरी नगर: भैसदा गांव में दबंगों ने गरीब आदिवासी की ज़मीन छीनी, विरोध करने पर दे रहे हैं धमकी
शिवपुरी जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के भैसदा गांव के रहने वाले बाइसराम आदिवासी पुत्र रामजीलाल आदिवासी ने जानकारी देते हुए बताया की उनकी 16-17 बीघा कृषि भूमि जिस पर वह कृषि कार्य करके अपने परिवार को पालन पोषण करते हैं। उस जमीन को ग्राम घटाई के दबंगों ने छीन ली है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो दबंगों द्वारा धमकी दी गई। जिसकी शिकायत आज एसपी से की है।