दादरी: सेक्टर-121 क्षेत्र में सूने पड़े घर से चोरों ने नगदी, जेवर व कीमती सामान चुराकर फरार हो गए, घटना सीसीटीवी में कैद
नोएडा के सेक्टर-121 क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया जब सूने पड़े घर के ताले तोड़कर चोर नगदी, जेवर व कीमती सामान चुराकर मौके से आसानी से फरार हो गए। पीड़ित ने अब घटना की लिखित शिकायत स्थानीय थाने पर दर्ज कराई है। थाना प्रभारी ने बताया है कि चोरों की शशिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर घटना का सफल अनावरण किया जाएगा।