नगर: राजस्थान सरकार के राजस्व विभाग ने नगर बृजनगर की अधिसूचना जारी की, गृहराज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की
गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेड़म ने प्रेस कॉन्फ्रेंस जारी कर बताया कि राजस्थान सरकार राजस्व विभाग द्वारा नगर को बृज नगर घोषित कर अधिसूचना जारी की।जिसको लेकर नगर कस्बे के लोगों ओर भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर ।सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ओर आतिशबाजी कर खुशी जताई।वही खेड़ली रोड भाजपा कार्यालय पर एकत्रित हुए सभी कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी।