🚨 आवारा पशुओं का महासंग्राम! बीच मेले में की भिड़ंत, जिम्मेदारों की व्यवस्था पर उठे सवाल!
📍 छतरपुर | मेला जलविहार
छतरपुर के ऐतिहासिक मेला जलविहार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिला, जब मेले के बीचों-बीच आवारा पशु आपस में भिड़ते नजर आए।
हैरानी की बात यह है कि मेले में लोग, महिलाएं और बच्चे पहुंचते हैं, इसके बावजूद आवारा पशुओं को रोकने और उन्हें मेले से बाहर रखने के लिए नगर पालिका की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
⚠️ अगर इन पशुओं की भिड़ंत में कोई राहगीर, बच्चा या दुकानदार घायल हो जाए तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?
नगर पालिका प्रशासन से सवाल है कि आखिर मेले में सुरक्षा व्यवस्था के नाम पर आवारा पशुओं को रोकने के लिए क्या इंतजाम किए गए हैं?
👉 क्या किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है नगर पालिका प्रशासन?
जनता की मांग है कि तत्काल आवारा पशुओं को मेले से हटाया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।
📹 वीडियो देखिए और खुद तय कीजिए कि मेले की व्यवस्थाएं कितनी दुरुस्त हैं।
✍️ Hindustan Media 24x7
सच के साथ, हर पल… 24x7
#छतरपुर #मेला_जलविहार #आवारा_पशु #नगरपालिका #ChhatarpurNews #HindustanMedia247 #वायरल
#viralreel
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Nov 1, 2026