छतरपुर में दर्दनाक हादसा! खेत की जुताई करते समय कुएं में गिरा ट्रैक्टर, किसान और 10 वर्षीय बेटे की मौत
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के ग्राम हतना में रविवार शाम दर्दनाक हादसा सामने आया। खेत में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे संतोष यादव और उनका 10 वर्षीय बेटा ट्रैक्टर सहित करीब 70 फीट गहरे कुएं में जा गिरे। हादसे में दोनों की मौत की खबर है।
बताया जा रहा है कि कुएं में करीब 20 फीट पानी भरा हुआ था। घटना के बाद पुलिस, गोताखोर और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। ट्रैक्टर और पिता-पुत्र को बाहर निकालने के लिए बचाव अभियान चलाया गया।
इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शोक का माहौल है।
📍 ग्राम हतना, छतरपुर (मध्य प्रदेश)
Bundeli भौकाल न्यूज़ हर खबर, सच के साथ।
#Chhatarpur #MadhyaPradesh #BreakingNews #BundeliBhaukaal #AccidentNews