छतरपुर में DAP खाद की कालाबाजारी का आरोप! ₹1350 की बोरी ₹1380 में बेचने का दावा, वीडियो वायरल
छतरपुर जिले के राजनगर में DAP खाद की बिक्री को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सरकारी दर ₹1350 होने के बावजूद खाद की बोरी ₹1380 में बेची जा रही है।
मामला राजनगर स्थित गोकुल धाम के पास की A S TRADING COMPANY से जुड़ा बताया जा रहा है।
📍 दुकान की जानकारी (प्राप्त विवरण के अनुसार):
- फर्म: A S TRADING COMPANY
- लाइसेंस/आईडी: 1586256
- संचालक के रूप में नाम: रोहित सिंह यादव
- पता: इमलिया मोहल्ला, राजनगर, जिला छतरपुर
- ब्लॉक: राजनगर
अब सवाल यह है कि यदि सरकारी दर ₹1350 है, तो ₹1380 किस आधार पर वसूले जा रहे हैं?
क्या कृषि विभाग इस मामले की जांच करेगा? क्या किसानों को निर्धारित दर पर DAP खाद मिल रही है?
Bundeli भौकाल न्यूज़
हर खबर, सच के साथ।
#DAP #Chhatarpur #Rajnagar #FarmerNews #BundeliBhaukaal
Chhatarpur Nagar, Chhatarpur | Nov 22, 2026