चरखारी: चरखारी में मंदिर जाने की बात कहकर निकले युवक का शव कुएं में मिला, परिवार में मचा कोहराम
चरखारी के मोहल्ला हटवारा में मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले युवक का शव कुएं में उतराता मिला। 21 वर्षीय हटवारा निवासी रामकिशन कुशवाहा मंगलवार की शाम करीब छह बजे मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकला था। रात नौ बजे तक घर न लौटने पर परिजन उसकी खोजबीन करने लगे। तलाश के दौरान मोहल्ला शेखन फाटक के पास बगीचे में स्थित कुएं में युवक उतराता मिला।