फतेहाबाद: फतेहाबाद के बाह रोड पर अनियंत्रित मैक्स गाड़ी सड़क के किनारे एक गड्ढे में गिरी, तीन बच्चे हुए घायल
फतेहाबाद बाह रोड पर ग्राम शालू बाई के नजदीक बृहस्पतिवार शाम करीब 5:00 बजे बाह की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी सामने से आई एक बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित हो गई । तथा सड़क के किनारे करीब 10 फीट गहरी खाई में चली गई। खाई में बड़ी संख्या में झाड़ियां के बीच फंस गई । इस बीच गाड़ी में बैठे तीन बच्चे घायल हो गए ।