बहेड़ी: नगर के नैनीताल रोड स्थित तहसील गेट के सामने आरएलडी और बीजेपी द्वारा फूंका गया सपा प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के चवन्नी को रुपया बना दिया वाले बयान के चलते नाराज़ आरएलडी और बीजेपी समर्थकों ने आज 19 अगस्त को दिन में करीब दो बजे बहेड़ी नगर के नैनीताल रोड स्थित तहसील गेट के सामने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव का पुतला फूंका और जमकर नारेबाज़ी की।