हरिद्वार: कनखल स्थित आश्रम में पहुंची फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी ने प्रस्तुत की गंगा नृत्य नाटिका
फिल्म अभिनेत्री और BJP सांसद हेमा मालिनी ने कनखल स्थित एक आश्रम में गंगा नृत्य नाटिका की प्रस्तुति दी। हेमा मालिनी की प्रस्तुति को देखने के लिए हजारों की तादाद में लोगों की भीड़ जुटी। हेमा मालिनी के बॉलीवुड कलाकारों से भी लोगों को गंगा के लिए जागरूक करने की अपील की। हेमा मालिनी ने कहा कि गंगा को साफ रखने के लिए सरकारों के अलावा लोगों को भी जागरूक होना होगा।