हरिद्वार: भारी बारिश के चलते गंगा नदी में बढ़ी सिल्ट की मात्रा, सिंचाई विभाग द्वारा आज फिर रोका गया उत्तरी गंगनहर का पानी
भारी बारिश के चलते गंगा नदी में सिल्ट की मात्रा बढ़ गई है। सिंचाई विभाग द्वारा आज फिर से उत्तरी गंगनहर के पानी को रोक दिया गया। बता दे कि पिछले कई दिनों से पहाड़ों पर लगातार भारी बारिश होने का सिलसिला जारी है। गंगा नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है। गंगा में सिल्ट की मात्रा बढ़ने पर सिंचाई विभाग ने गंगनहर के पानी को रोक दिया। सिल्ट कम होते ही पानी छोड़ा जाएगा।